4500 डाॅक्टरों की हड़ताल खत्म, ….लेकिन 135 मरीजों की मौत के बाद

0
महाराष्ट्र
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाराष्ट्र में सामूहिक हड़ताल के बाद करीब 4,500 डाॅक्टर वापस काम पर लौट गये हैं। सरकार के कड़े रूख के बाद डाॅक्टरों ने काम पर लौटने का फैसला किया। इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि न सिर्फ़ मुंबई बल्कि महाराष्ट्र के सुदूर इलाक़ों के अस्पतालों में भी सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  अब पूरी तरह से ठीक हैं जयललिता- चेयरमैन अपोलो अस्पताल

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टरों को काम पर वापस लौटने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने की अंतिम चेतावनी देने के बाद आज डॉक्टरों ने अपनी पांच दिन की हड़ताल को समाप्त कर दिया। मुंबई उच्च न्यायालय ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को गुरुवार को फटकार लगाते हुए उनसे हड़ताल खत्म करने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  'आरोप न मढ़े बीजेपी, अभी सीएम का गला बैठा है घर भी बैठ सकते हैं'- शिवसेना

 

‘महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर’ ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के साथ कल हुई उनकी बैठक संतोषजनक रही। बयान में कहा गया “राज्य सरकार ने आश्वासन पत्र जारी किया है और हमें लगता है कि हमारी मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है।”

इसे भी पढ़िए :  ओला-उबर की खत्म हुई हड़ताल, सरकार की तरफ से मिला मांगे पूरी होने का आश्वासन

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse