कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार(16 अक्टूबर) को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गयी।

पाकिस्तान की तरफ से संघषर्विराम उल्लंघन ऐसे दिन हुआ है, जब भारत, रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित ब्रिक्स और बिम्सटेक शिखर सम्मेलनों के लिए कई देशों के नेताओं की मेजबानी कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  देवबंद बना देववृंद, बीजेपी विधायक बृजेश सिंह ने लगवाए पोस्टर

शाम में घटना के बारे में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी सैक्टर में एलओसी पर संघषर्विराम का उल्लंधन किया, जिससे एक सैनिक की मौत हो गयी।’’ राजौरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में यह घटना हुयी।

इससे पहले सुबह में भी पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़िए :  सुषमा स्वराज की पाकिस्तान को दो टूक: PoK, गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा कश्मीर हमारा

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई आतंकी हमले के जांच को तार्किक अंत तक पहुंचाने के लिए पाक को चाहिए और सबूत

गोलीबारी और गोला दागने में पुंछ जिले में पांच नागरिकों और चार सैनिक घायल हो गए। जबकि एलओसी पर भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में नौ पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए।