गोरखनाथ मंदिर के बाहर कर्ज माफी के लिए शख्स की आत्मदाह की कोशिश, मंदिर में थे सीएम योगी

0
योगी आदित्‍य नाथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र पहुंचे आदित्यनाथ योगी का गोरखपुर में जोरदार स्वागत किया गया। आज योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में दूसरा दिन है। इससे पहले शनिवार को योगी महाराणा प्रताप कॉलेज पहुंचे, जहां उनका स्वागत समारोह हुआ। समारोह के बाद योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़िए :  गुड़गांव में यातायात की स्थिति में सुधार पर ट्रैफिक अब भी धीमा

इस बीच गोरखनाथ मंदिर के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने उसे आत्मदाह करने से रोका। वह कर्ज माफी की मांग कर रहा था, जो कि उसने इलाज के लिए लिया है।

इसके साथ ही गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर के बाहर होम गार्ड कॉन्स्टेबलों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया गया। कॉन्स्टेबल नियमित होना चाहते हैं। वे नियमित होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  योगी सरकार में शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नहीं कराने पर सरकारी योजनाओं से कटेगा नाम

रविवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में गायों के साथ भी समय बिताया। सीएम ने कहा कि गाय सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र दोनों इसे प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाएंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था गायों के आसपास केंद्रित है।

इसे भी पढ़िए :  लोगों की आदत होती है, हर काम के लिए सरकार के भरोसे रहना : योगी

आज भी सीएम योगी आदित्यनाथ का व्यस्त कार्यक्रम है।  आज ही दो दिन का गोरखपुर दौरा खत्म कर योगी शाम को वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे

अगले पेज पर सीएम योगी का आज का पूरा कार्यक्रम 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse