बिगबाजार के ट्रायल रूम में कैमरा!

0

कोलकाता। बिग बाजार के ट्रायल रूम में कैमरा होने की खबर से सनसनी फैल गई। घटना कोलकाता के हाइलेंड पार्क की है। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं बिग बाजार प्रबंधन पूरे मामले पर पल्ला झाड़ने में लग गया है। प्रबंधन का कहना है कि आरोपी कर्मचारी से बिग बाजार का कोई लेना देना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  झाड़ियों में छोड़ी गई नवजात बच्‍ची की कुत्तों ने बचाई जान

दरअसल एक युवती ने आरोप लगाया कि बिग बाजार के एक कर्मचारी छिपे हुए कैमरे से उसकी तस्वीर निकाल रहा था। युवती ने हंगामा कर दिया और फिर सूचना पुलिस तक पहुंच गई। बिग बाजार ने दावा किया है कि आरोपी उनका कर्मचारी नहीं है बल्कि दूसरी एजेंसी के जरिए आय़ा था।

इसे भी पढ़िए :  महिला को प्यार पड़ा मंहगा, प्रेमी लेकर 94 लाख रूपए भागा

साथ ही बिग बाजार प्रबंधन ने यह दावा भी किया है कि उसके ट्रायल रूम में कोई कैमरा नहीं था। लड़की की शिकायत के अनुसार जब वह ट्रायल रूम में अपना कपड़ा बदलने जा रही थी तो उसे बगल के रूम में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। शक होने पर उसने बगल के रूम में जाकर देखा।

इसे भी पढ़िए :  आज दूसरी शादी रचाएंगे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, एयरहोस्टेस से चल रहा था अफेयर

लड़की का आरोप है कि वहां एक कर्मचारी दीवार के छेद में मोबाइल लगा रिकार्डिंग की कोशिश कर रहा था। जब उसने हो-हल्ला मचाया तो आरोपी भाग निकला। लड़की ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।