केजरीवाल की पार्टी में परोसे गए 2 हजार रुपये की थाली, मेन्यू देखकर होश उड़ जाएंगे

0
थाली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आम आदमी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के जश्न में हजारों की थाली परोसे जाने पर बीजेपी ने कड़े तेवर अपनाए हैं। मामला केजरीवाल सरकार की पहली सालगिरह पर दी गई पार्टी का है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में परोसी गई एक-एक थाली 12 हजार रुपये से ज्यादा की थी।

इसे भी पढ़िए :  जल्द गोवा शिपयार्ड को मिलेगी 35500 करोड़ की सौगात! : पर्रिकर

जिस पार्टी पर सवाल उठ रहे हैं उसे केजरीवाल के घर पर 12 फरवरी 2016 को आयोजित किया गया था। जश्न में पार्टी के विधायक, मंत्री और समर्थक शरीक हुए थे। इस पार्टी का एक बिल सामने आया है जिसमें पार्टी में परोसी गई तीस थालियों के लिए 12 हजार 20 रुपये प्रति थाली के हिसाब से 3 लाख 60 हजार 600 रुपये चार्ज किए गए हैं। 36 हजार 60 रुपये के सर्विस चार्ज समेत कुल बिल तकरीबन 4 लाख का बना है।

इसे भी पढ़िए :  CM केजरीवाल के साथ धक्कामुक्की सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है: AAP

एमसीडी चुनाव से ठीक पहले बीजेपी इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने इतने भारी-भरकम बिल पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने ये सुना तो हैरान रह गया। मुझे भरोसा ही नहीं हुआ। मुझे लगा कि ये रकम 1200 रुपये प्रति प्लेट होगी लेकिन ये 12 हजार रुपये से भी ज्यादा थी जो कि करदाताओं का पैसा है।’

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल को दिल्ली हाइकोर्ट ने दिया झटका, जेटली के खिलाफ मानहानि की याचिका को किया खारिज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse