यूपी में आपराधिक गैंग चलाने वाला आज है फिल्मों का हीरो

0
लल्लू यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राजनीति को आपराधिक मामलों में शामिल लोगों का ठिकाना माना जाता है लेकिन अब ये फिल्मों में भी काम करने लगे हैं। कथित तौर पर आपराधिक गैंग चलाने वाला यूपी का लल्लू यादव अब फिल्मों का हीरो बन गया है। उसकी एक फिल्म ‘छबीली’ रिलीज हो चुकी है जबकि एक दूसरी फिल्म ‘लखनऊ का बिट्टू’ कतार में है और उसकी शूटिंग चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  2500 रुपये में बेच दिया बच्चा, खरीदी बकरियां

पुलिस रिकॉर्ड में लल्लू यादव एमडी-1 गैंग का सरगना है। इस गैंग के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं। हीरो बनने से पहले लल्लू ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी पद के लिए इंटरव्यू भी दिया था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, जाने इस बार कौन बनी हैं उनकी बेगम?

यूपी में हत्या, लूट और रंगदारी का गैंग चलाने के आरोपी लल्लू को भोजपुरी फिल्मों के निर्माता ने अपनी फिल्म में बतौर हीरो पेश किया है। लल्लू यादव के साथ ही उसके गुर्गे भी हाइटेक असलहों से लैस होकर फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं। जबकि लल्लू यादव के इस नए अवतार पर लोगों का कहना है कि वो फिल्मों के जरिए अपनी छवि बदलना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  ऐसे मारा गया राजस्थान का कुख्यात बदमाश आनंदपाल, 7 बार पुलिस को दे चुका था चकमा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse