यूपी का गैंगस्टर बन गया फ़िल्मी पर्दे का हीरो, नाम है लल्लू सिंह यादव

0
यूपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कथित तौर पर आपराधिक गैंग चलाने वाला यूपी का लल्लू यादव अब फिल्मों का हीरो बन गया है. उसकी एक फिल्म ‘छबीली’ रिलीज हो चुकी है जबकि एक दूसरी फिल्म ‘लखनऊ का बिट्टू’ कतार में है और उसकी शूटिंग चल रही है. पुलिस रिकॉर्ड में लल्लू यादव एमडी-1 गैंग का सरगना है. इस गैंग के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं. हीरो बनने से पहले लल्लू ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी पद के लिए इंटरव्यू भी दिया था.

इसे भी पढ़िए :  उम्मीदवारों के ऐलान पर बीजेपी में बगावत, पार्टी मुख्यालय के अंदर कार्यकर्ताओं ने लगाए अमित शाह मुर्दाबाद के नारे

यूपी में हत्या, लूट और रंगदारी का गैंग चलाने के आरोपी लल्लू को भोजपुरी फिल्मों के निर्माता ने अपनी फिल्म में बतौर हीरो पेश किया है. लल्लू यादव के साथ ही उसके गुर्गे भी हाइटेक असलहों से लैस होकर फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं. जबकि लल्लू यादव के इस नए अवतार पर लोगों का कहना है कि वो फिल्मों के जरिए अपनी छवि बदलना चाहते हैं.

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बेटा करेगा राज, बेचारा बाप जंगल को जाएगा…

हालांकि लल्लू को फिल्मों में मजा आ रहा है. उन्होंने कहा, ‘अगर जनता ने मेरे इस काम (अभिनय) को सराहा तो मैं आगे भी फ़िल्में करता रहूंगा.’ अपराधी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘राजनीति में आने के बाद उन पर फर्जी मुकदमे लगाए गए.’ उनके साथ काम करने वाले डायरेक्टर सुमित चावला ने कहा, ‘उनके अंदर मुझे वो आग दिखी जो बहुत कम लोगों के अंदर होता है. इनके साथ काम करने में मजा आ रहा है. फिल्म को लोग भी बहुत पसंद करेंगे.’

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव 2017 : पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 38.72 फीसदी मतदान

अगले पेज पर जानिए -कौन हैं लल्लू यादव?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse