केवल 53 तस्वीरों के साथ नरेंद्र मोदी बन गए इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले नेता, ट्रंप दूसरे नंबर पर

0
इंस्टाग्राम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर केवल 53 पोस्ट के साथ दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले नेता बन गए। ग्लोबल पीआर कंपनी बरसन-मार्सटेलर द्वारा बुधवार को जारी एक नए अध्ययन में यह बात सामने आयी है। अध्ययन के समय तक पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 68 लाख फॉलोवर्स थे। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के फॉलोवर्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं लेकिन मोदी किसी को फॉलो नहीं करते। अध्ययन किए जाने तक इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति ट्रंप के 63 लाख फॉलोवर्स थे और उन्होंने 1028 तस्वीरें शेयर की थीं। ट्रंप लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़िए :  अतिउत्साही गौरक्षकों पर राज्य कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे: केंद्र

गुरुवार (13 अप्रैल) दोपहर 11 बजे तक पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 70 लाख हो चुके हैं और वो अब तक 101 तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। वहीं ट्रंप के फॉलोवर्स करीब 64 लाख हो चुके हैं। हालांकि ये दोनों ही नेता अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से पीछ हैं जिनके इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 39 लाख फॉलोवर्स हैं।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद के जहरीले बोल, अखनूर हमले को बताया सर्जिकल स्ट्राइक बदला

बरसन-मार्सटेलर ने दुनिया भर के राष्ट्र प्रमुखों, सरकारों और विदेश मंत्रियों के 325 इंस्टाग्राम अकाउंट के पिछले 12 महीने तक अध्ययन किया। रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी के हर इंस्टाग्राम पर औसतन 223,000 लोग प्रतिक्रिया देते हैं। बरसन-मार्सटेलर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डोन बेयर ने कहा, “दुनिया भर के नेता ऑनलाइन संपर्क साध रहे हैं। कारोबार तथा अन्य क्षेत्रों के नेताओं को भी सरकार

इसे भी पढ़िए :  9/11 हमले की बरसी आज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse