कर्ज देने के बदले करता था सेक्स, पत्नी ने किया कुछ ऐसा कि जान कर हैरान रह जाएंगे आप

0
सेक्स
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बेंगलुरु : बेंगलुरू में एक हैरत अंगेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने 6 लोगों की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला का पति जी. कुमार लोगों को कर्ज देता था और जो महिलाएं उसके साथ सेक्स करने को राजी हो जाती थी वो उनका कर्ज माफ़ कर देता था। अरोपी महिला का नाम डोरिन कुमार है। 48 साल की डोरिन कुमार को अपने पति की हत्या के लिए हत्यारों को सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। जी. कुमार का पिछले हफ्ते गुरुवार को पुलकेशी नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले कलपल्ली कब्रिस्तान में हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  सड़कों पर नमाज नहीं रोक सकता, तो थानों में जन्माष्टमी कैसे रोकूं? : योगी आदित्यनाथ

पुलिस ने जी. कुमार की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी डोरीन कुमार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि डोरीन को जब पता चला कि वह कर्ज न चुका पाने वाली महिलाओं को अपने साथ सेक्स के लिए मजबूर करता था तो उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। वह चार आरोपियों को 30 लाख रुपये देने के लिए राजी हो गई। ईस्ट डिविजन पुलिस ने डोरीन के अलावा पैट्रिक पी. (25), एस. प्रभु (35), एस. दिनेश (29) और एस. अविनाश (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 54 साल का कुमार अपने घर के आस-पास के लोगों को ब्याज पर कर्ज देता था। वह महिलाओं को भी ब्याज पर कर्ज देता था। अगर कोई महिला कर्ज चुका पाने या ब्याज अदा कर पाने में नाकाम होती थी तो कुमार उसके सामने घिनौनी शर्त रखता था। वह उन महिलाओं से कहता था कि अगर वे उसके साथ सेक्स कर लें तो उनका कर्ज माफ कर देगा। कथित तौर पर उसके कुछ महिलाओं के साथ नाजायज संबंध थे जिसके बारे में उसकी पत्नी को पता था। डोरीन ने उसे अपने व्यवहार को बदलने की सलाह भी दी लेकिन जब उसने कोई ध्यान नहीं दिया पत्नी ने ही हत्या करा दी।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के सीएम से ज्यादा अमीर हैं लालू यादव के बेटे, ये आंकडे आपको हैरान कर देंगे

अगले पेज पर पढ़िए – कैसे दिया काम को अंजाम

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse