जाधव मामले से भटकाने को पाक ने चली नई चाल, कहा- 3 RAW एजेंट पकड़े

0
जाधव
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव की फांसी को लेकर दोंनों देशों के बीच मामला गर्माया हुआ है अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पाकिस्तान की तरफ से एक और बयान आया है। पाक ने दावा  किया है कि वहां की पुलिस ने भारत की खुफिया ‘एजेंसी रिसर्च ऐंड अनैलेसिस विंग (RAW) के तीन संदिग्ध एजेंट्स’ को पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में पकड़ा है। पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जाधव को जासूस बताकर फांसी की सजा सुनाई है जिसे लेकर भारत काफी गुस्से में है और लगातार जाधव के जासूस होने की बात से इनकार करता आया है। इस सबके बीच पाकिस्तान का यह दावा मुद्दे को भटकाने की साजिश भी हो सकती है। पाकिस्तान के रुख को देखते हुए भारत ने भी सभी तरह की द्विपक्षीय बातचीत पर अस्थायी तौर पर रोक दी है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के बुरे दिनों की शुरूआत, अमेरिका का पाक संसद के डिप्टी चेयरमैन को वीजा देने से इनकार

 

पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक, पकड़े गये व्यक्तियों पर एक पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट करने समेत कई राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। रवालाकोट में पुलिस अधिकारियों ने इन संदिग्धों को नकाब पहनाकर मीडिया के सामने पेश किया। इनके नाम मोहम्मद खलील, इम्तियाज और रशीद हैं। इन सभी को अब्बासपुर के टरोटी गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों की उम्र 30-35 साल है जबकि दूसरा 20-25 साल का है।

इसे भी पढ़िए :  करप्शन और कश्मीर को लेकर अपने घर में ही घिरे नवाज, पढ़िए किसने क्या कहा

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse