भारत में मिला प्रचुर मात्रा में प्रकृतिक गैस का भंडार

0

दिल्ली
भारत में बंगाल की खाड़ी में प्राकृतिक गैस हाइड्रेट के विशाल भंडार का पता लगा है। यह बात एक शीर्ष अमेरिकी एजेंसी ने कही, जिसने इस बड़ी खोज में मदद की।

यूएस जियोलॉजिलकल सर्वे (यूएसजीएस) एनर्जी रिसोर्सेज के संयोजक वॉल्टर ग्व्रिडोज ने कहा, ‘बंगाल की खाड़ी जैसी खोज से गैस हाइड्रेट की वैश्विक ऊर्जा संसाधन क्षमता का फायदा उठाने और सुरक्षित तरीके से उनके उत्पादन के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी को परिभाषित करने में मदद मिलेगी।’

इसे भी पढ़िए :  सरेआम रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुई मध्य प्रदेश पुलिस, देखें वीडियो

यूएसजीएस ने कहा कि यह खोज दुनिया में अब तक सबसे व्यापक गैस हाइड्रेट उद्यम का नतीजा है, जिसमें भारत, जापान और अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल हैं। यूएसजीएस ने कहा कि वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रौद्योगिकियों के लिए भारत के अपतटीय इलाके में गैस हाइड्रेट भंडार की विशिष्टताओं का पता लगाया।

इसे भी पढ़िए :  JNU के लापता छात्र नजीब का पता लगाने के लिए SIT गठित

इस अनुसंधान का नाम इंडियन नैशनल गैस हाइड्रेट प्रोग्राम एक्सपेडिशन-02 था। यह हिंद महासागर में गैस हाइड्रेट भंडार का पता लगाने का दूसरा संयुक्त प्रयास था।

इसे भी पढ़िए :  बैंककर्मियों और लाइन में लगने वालों के लिए फ्री पिज्जा का ऑफर