लातूर में बीजेपी की बड़ी जीत, आजादी के बाद पहली बार हारी कांग्रेस

0
बीजेपी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाराष्ट्र के लातूर में बीजेपी ने महानगरपालिका का चुनाव जीतने के साथ ही एक नया रेकॉर्ड बना दिया है।  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.विलासराव देशमुख के गृहनगर लातूर में अभी तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा करता था और आजादी से लेकर अब तक यहां कांग्रेस ही जीतती थी। खास बात यह है कि पिछले 2012 के चुनावों में एक भी सीटें न जीतने वाली बीजेपी को इस बार 36 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस को 33 सीटों पर सिमटकर रह गई है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने पीएम मोदी को दी नसीहत, 'डोनाल्ड ट्रंप की तरह देश हित में करें काम'

 

टाइम्स अॉफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2012 के निकाय चुनावों में बीजेपी को लातूर से एक भी सीट नहीं मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 49, एनसीपी ने 13 और शिवसेना ने 6 सीटें जीती थीं। मराठवाड़ा के अन्य शहर परभनी में कांग्रेस के लिए स्थिति थोड़ी बेहतर थी, जहां उसने एनसीपी से नियंत्रण हासिल किया। 65 सदस्यों वाली निकाय संस्था में कांग्रेस को 31 सीटें, एनसीपी ने 18, शिवसेना ने 6, बीजेपी ने 8 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटें हासिल की थीं। साल 2012 में कांग्रेस ने परभनी ने 23 सीटें हासिल की थीं, एनसीपी ने 30, शिवसेना ने 8, बीजेपी और अन्यों ने 2-2 सीटें जीती थीं। वहीं 66 सदस्यों वाली चंद्रापुर की निकाय संस्था के लिए 2012 में हुए चुनावों में कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन के बावजूद बीजेपी ने विदर्भ सीट पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने अपनी वोटों की संख्या यहां दोगुनी करते हुए 36 कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  BJP में शामिल हो सकते हैं अभिनेता अर्जुन रामपाल और जैकी श्रॉफ, UP चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक!

अगली स्लाइड में पढ़ेें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse