कांग्रेस से निकाली गईं दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला आज होंगी BJP में शामिल

0
बरखा शुक्ला
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला आज(22 अप्रैल) बीजेपी में शामिल होने वाली हैं उन्होंने एक दिन पहले ही राहुल गांधी और अजय माकन पर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बरखा आज एक बजे बीजेपी में शामिल हो जायेंगी। बता दें कि, शुक्रवार (21 अप्रैल) को कांग्रेस पार्टी ने बरखा शुक्ला सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  शहीदों पर अखिलेश के बेतुके बयान से गरमाई सियासत, कांग्रेस-बीजेपी ने एक सुर में की निंदा

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी दफ़्तर से मीडिया को भेजे गए संदेश में बताया गया है कि शनिवार (22 अप्रैल) दोपहर 1 बजे दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय में दिल्ली बीजेपी प्रभारी श्याम जाजू से मिलकर बरखा बीजेपी में शामिल होंगी। बरखा सिंह के करीबी सूत्रों ने भी इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों ने ये भी बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बरखा की शुक्रवार को मुलाक़ात हो चुकी है।
आपको बता दें कि, गुरुवार को शुक्‍ला ने वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अजय माकन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही शुक्‍ला ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर भी उनकी बात को नजरअंदाज करने का आरोप मढ़ते हुए दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस बरखा शुक्ला से काफी नाराज थी।

इसे भी पढ़िए :  ‘आडवाणी जी ने पता नहीं कौन सी टिकट करवा ली है 90 साल से वेटिंग ही है, कंफर्म ही नहीं हो रही"

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse