उत्तराखंड: चुनाव में इस्तेमाल की गईं EVM को उच्च न्यायालय ने कोर्ट की निगरानी में रखने का दिया आदेश

0
EVM
फाइल फोटो

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चुनाव में इस्तेमाल की गईं सभी EVM को अदालत की निगरानी में रखने का आदेश दिया है। कांग्रेस विधायकों ने ईवीएम में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक याचिक दायर की थी। उसके बाद कोर्ट का यह आदेश आया है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और विकासनगर से विधायक मुन्ना सिंह चौहान को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अदालत ने 6 सप्ताह में जवाब देने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में चुनाव के दिन कैसे हुआ EVM में झोल, इस महिला ने खोली पोल! जरूर देखें वीडियो

 

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री और विकासनगर से कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात ने हाईकोर्ट में EVM में गड़बड़ी को लेकर याचिका दाखिल की थी। 11 मार्च को आए विधानसभा चुनाव परिणाम के मुताबिक विकासनगर विधानसभ सीट पर भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात को हराया था। मुन्ना सिंह चौहान ने नवप्रभात को 6418 वोटों से हराया था। इसके बाद नवप्रभात ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखित की थी।

इसे भी पढ़िए :  HC कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, नहीं होगा अंतिम संस्कार जारी रहेगी आशुतोष महाराज की समाधि