मौत से पहले पिता से अपने इलाज की भीख मांगती रही बेटी, लेकिन पिता ने नहीं कराया बच्ची का इलाज – देखिए बच्ची का आखिरी वीडियो

0
पिता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कहते हैं एक पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा देता है. लेकिन विजयवाड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेटी अपने इलाज के लिए तड़पती रही और पिता पर कोई असर नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता से अपनी जिंदगी बचाने की अपील कर रही है. ये वीडियो विजयवाड़ा की साई श्री का है. कुछ दिन पहले ही इस बच्ची की कैंसर से मौत हो गई थी. मौत के बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल से मेरी जान को खतरा: पूर्व मंत्री (आप)

साई श्री के इलाज में उसकी मां ने 40 लाख रुपये खर्च कर दिए थे. इलाज के लिए और पैसों की जरूरत थी. साई के पिता ने ये कहकर इलाज के लिए मना कर दिया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं. साई ने अपने पापा को वॉट्सऐप पर एक वीडियो भेजा. इस वीडियो में वो कह रही है, ‘’पापा आपके पास पैसे नहीं है, लेकिन ये घर तो है, इसे बेचकर मेरा इलाज करा दो.’’

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली का दिल 'कनॉट प्लेस' के इनर सर्किल पर फरवरी के बाद नहीं चलेंगी गाड़ियां

वीडियो में साई श्री के दोनों हाथों में जख्म दिख रहे हैं. वो रो-रोकर कह रही है, ”पापा, डॉक्टर ने कहा है कि मैं ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाऊंगी. मैं बहुत तकलीफ हूं, मैं मरना नहीं चाहती हूं मुझे बचा लो.” रविवार को साई की मौत के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई समाजसेवी संगठनों ने भी साई के पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक ! सत्ताधारी पार्टी के इस नेता की करतूत देखकर हिल जाएंगे आप!

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse