दिल्ली महिला आयोग ने ‘आप’ MLA मनोज कुमार का केस दिल्ली पुलिस को भेजा

0

दिल्ली महिला आयोग ने विधायक मनोज कुमार और उनकी पत्नी के बीच चल रहे घरेलू हिंसा के केस को दिल्ली पुलिस के पास आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया है। अब इस केस को दिल्ली पुलिस देखेगी।

इसे भी पढ़िए :  नमस्ते अंकल बोलकर लूट लेता था ये गैंग, ऑडी में घूमते थे लुटेरे

शनिवार 30 जुलाई को विधायक मनोज कुमार के केस में दिल्ली महिला आयोग में तीसरी तारीख थी। जिसमें विधायक और उनकी पत्नी पेश हुए थे। दिल्ली महिला आयोग ने दोनों की काउंसलिंग की, जिसके बाद इस केस को दिल्ली पुलिस के पास भेजने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़िए :  ममता को बीजेपी नेता की धमकी- दिल्ली में हमारी पुलिस है, चाहते तो बाल पकड़कर निकाल देते

आयोग ने कानूनी प्रक्रिया के तहत इस केस को दिल्ली पुलिस के पास भेज दिया। इससे पहले विधायक मनोज कुमार दो बार 18 जुलाई और 23 जुलाई को भी आयोग में सुनवाई के लिए आए थे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: BJP ने जारी किया विवादित पोस्‍टर, मोदी को दिखाया राम, 'रावण' बने अखि‍लेश