पहले नाबालिग की नंगा करके जमकर की पिटाई, फिर प्राइवेट पार्ट में ड़ाला रॉड़

0
पंजाब
प्रतिकात्मक इमेज

पंजाब के तरनतारन में एक हैवानियत भरा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग बच्चे को पहले नंगा करके उसे पीटा और उसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल कर उसे नंगा भगाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उस नाबालिग की वीडियों बनाकर व्हाट्सएप पर भी वायरल कर दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़िए :  सोफिया हयात का सनसनीखेज आरोप, 'मक्का में मेरे साथ हुआ यौन उत्पीड़न'

 

पीड़ित के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि चारों आरोपी गांव के जाट समुदाय से आते हैं। कुछ दिन पहले गांव के बच्चों ने आरोप लगाया था कि उसने दो बच्चों के साथ अश्लील हरकतें की थी। केवल दलित होने की वज़ह से उन चारों ने नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। इस मामले की शिकायत करने की बात कहने पर नाबालिग को लगातार धमकाया गया। यहां तक कि उन्हें बदनाम करने के लिए आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव को लेकर सिद्धू और केजरीवाल के बीच हुई सीक्रेट डील?

 

पुलिस ने युवक की मां शरणजीत कौर की तहरीर पर आरोपियों हरभाल सिंह, उसके भाई बलविंदर सिंह, गोबिंद सिंह, बलजिंदर कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का वादा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  J&K: जेल से रिहा होगा अलगाववादी नेता मसर्रत आलम, हाईकोर्ट ने दिया आदेश