मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बोले, ‘नहीं माफ होगा किसानों का कर्ज’

0
मध्य प्रदेश
Source: ANI Twitter

बीजेपी शासित राज्य मध्यप्रदेश में फसलों के वाजिब दाम सहित अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलन की आग में झुलस रहा है। जहां एक तरफ मध्य प्रदेश में शांति कायम करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के दशहरा मैदान में शनिवार(10 जून) अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गए हैं। वहीं दूसरी और इसी आग में राज्य के कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने घी डालने वाला काम कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  भोपाल में BJP ने बनवाए भगवा शौचालय, मंदिर समझ कर पूजा करने पहुंची महिला

 
समाचार एंजेसी ANI के मुताबिक, किसानों की कर्ज माफी को लेकर कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने कहा है कि किसानों की कर्ज माफी का कोई स्थान नहीं बनता, क्योंकि हमने किसी भी किसान से ब्याज नहीं लिया तो किस बात का कर्जा माफ होगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम उम्मीदवार की तैयारी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार(9 जून) को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा था कि, ‘मैं पत्थर दिल नहीं हूं। शांति कायम करने की अपील लेकर मैं अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठूंगा। तब तक बैठूंगा, जब तक शांति कायम न हो जाए।’ दशहरा मैदान में उपवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  मध्य प्रदेश के इस इलाके में लोग बियर के एक घूंट के लिए कर देते हैं मर्डर !

 

सरकारी कामकाज भी सीएम यहीं से करेंगे। मैदान में अधिकारियों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने सीएम के उपवास को नौटंकी बताया है। कांग्रेस ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं और सीएम उपवास की नौटंकी कर रहे हैं।