शर्मनाक: रेप पीड़िता से पुलिसवाले ने की सेक्स की डिमांड

0
रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक 37 वर्षीय महिला अपने साथ रेप करनेवालों के खिलाफ शिकायत करने जब पुलिस थाने पहुंची तो वहां मौजूद इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने उससे मदद के बदले सेक्स की ही मांग कर डाली। दरअसल, दो लोगों ने इस साल की शुरुआत में महिला से रेप किया। यह महिला रामपुर के गंज पुलिस स्टेशन मदद के लिए पहुंची और कहा कि उसके रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं और उसकी जिंदगी को खतरा है। महिला ने अपने आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा लेकिन ऑफिसर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले महिला को अपने साथ सेक्स करने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  मंदिर में नहीं घुसने दिया तो 250 दलित परिवारों ने लिया मुसलमान बनने का फैसला

जब महिला ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने उसे एक और झटका दिया। सब-इंस्पेक्टर, जय प्रकाश सिंह ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी। असहाय महिला ने एक बार फिर ऑफिसर से मदद की गुहार लगाई, लेकिन इस बार ऑफिसर से हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इस सबूत के साथ बुधवार को महिला SP के पास गई, जिन्होंने इनवेस्टिगेशन ऑफिसर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिमाचल प्रदेश: कुल्लू से ISIS आतंकी गिरफ्तार, पढ़िए क्या था प्लान?

पुलिस के मुताबिक, 12 फरवरी की रात महिला का दो लोगों ने गैंगरेप किया, जिनमें से एक उसका परिचित था। महिला अपने एक रिश्तेदार के यहां से वापस रामपुर सिटी लौट रही थी तभी दोनों ने उसे लिफ्ट दी, उसे घर छोड़ा और घर में उसे अकेला देख बंदूक की नोक पर महिला के साथ रेप किया।

इसे भी पढ़िए :  बिहार और झारखंड की सीमा पर बसे गांव में नक्सलियों का हमला, उड़ाया सामुदायिक भवन

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला ने स्थानीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर एक हफ्ते बाद इस मामले में केस दर्ज किया गया।

21 फरवरी को 55 वर्षीय अमीर अहमद और 45 वर्षीय सत्तार अहमद के खिलाफ IPC की धारा 376 डी (गैंगरेप), 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज किया।