पूनम आज़ाद ने मोदी पर बोला हमला, भ्रष्टाचार की बात की तो मेरे पति को कर दिया सस्पेंड

0
आप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पूनम आजाद ने रविवार को की आम आदमी पार्टी ज्‍वाइन। यह बात पहले ही साफ हो गई थी कि वह आप को ज्वाइन करने वाली है। लेकिन 13 नवंबर को इस पर मुहर लग गई है कि उन्होंने आप ज्वाइन कर ली है। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित नेता और सांसद कीर्ति आजाद की पत्‍नी हैं। पूनम आजाद ने 2003 ने कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के खिलाफ बीजेपी से चुनाव भी लड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात की तीन, प. बंगाल की 6 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आज

पूनम के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने शीला को कड़ी टक्कर दी लेकिन फिर भी उन्हें पार्टी में वह महत्व नहीं दिया गया जिसकी वह हकदार थीं। लोगों का कहना है कि ऐसा बर्ताव आजाद द्वारा बीजेपी नेताओं के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद शुरू हुआ था।पूनम ने रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बाकी सीनियर नेताओं के सामने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। आप ने कहा कि पूनम पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी। उस मौके पर पूनम ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली की वजह से बीजेपी छोड़ी।

इसे भी पढ़िए :  देश की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी ने किया AAP का बहिष्कार, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse