गुड़गांव गैंगरेप मामले में 4 आरोपी गिरफ़्तार, पुलिस को है देह व्यापार का शक

0
गैंगरेप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ग्रेटर नोएडा : गुड़गांव से अपहरण कर कार में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो ट्रांसपोर्टर समेत चार लोगों को अरेस्ट कर लिया। एक आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि यह मामला अनैतिक देह व्यापार से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगरेप, साजिश और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के चार्ज लगाए हैं। पीड़ित महिला ने कोर्ट में दिए गए बयान में भी बताया है कि वह अपनी मर्जी से कार में सवार हुई थी। वहीं केस का खुलासा करने वाली कासना पुलिस और एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम को एडीजी ने 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़िए :  तो क्या नोटबंदी की वजह से भड़का मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला 20 जून को तड़के ग्रेटर नोएडा में पुलिस को मिली थी। उसके बाद पुलिस तुरंत जांच में जुट गई थी। गुड़गांव पुलिस ने भी इसमें सहयोग किया। गुड़गांव में सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। फुटेज में आरोपियों की कार नजर आई थी। कार ग्रेटर नोएडा की थी। गुरुवार को पुलिस की टीम ने ग्रेटर नोएडा से इमलिया निवासी नरेश नागर, राहुल नागर, पलवल के आली गांव निवासी अफरीदी और पलवल के डुंगरपुर निवासी असरू को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों का एक साथी किशन फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता को 'भारत रत्न' देने के लिए सिफारिश करेगी तमिलनाडु सरकार

आरोपियों के पास से वारदात में यूज की गई सैंट्रो कार बरामद कर ली गई है। पीड़ित महिला ने कन्फ्यूजन के चलते स्विफ्ट कार होने की बात कही थी।
एसएसपी ने बताया कि नरेश और राहुल का अलग-अलग ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। वहीं फरार आरोपी किशन ग्रेटर नोएडा के कासना में सिक्यॉरिटी गार्ड है। ये तीनों दोस्त हैं। आरोपी अफरीदी ऑटो ड्राइवर है, उसने ही महिला को कार सवारों के पास छोड़ा था। असरू ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। वह महिलाओं को अपने संपर्कों के जरिए ग्राहकों के पास भेजता था। अफरीदी इस काम में अपने ऑटो का यूज करता था। लिहाजा दोनों को साजिश और ह्यूमैन ट्रैफिकिंग का आरोपी बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईपीएस, 5 आईएएस समेत 48 का तबादला

अगले पेज पर पढ़िए- पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse