आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

0
आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी की मुश्किल दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल अपनी सफाई देने से बाज नहीं आते वही आप पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ महिला के साथ मारपीट करने को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 3 बच्चों की मौत

आप को बताते चले कि आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट और धक्का-मुक्की को लेकर सिविल लाइन थाने में धारा 323, 342, 354, 354 ए (1) और 509/ 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  27 अगस्त को 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होंगे अखिलेश यादव

पीड़ित महिला सिमरन जीत कौर बेबी ने आम आदमी पार्टी के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह, ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान और मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

इसे भी पढ़िए :  BSP नेता हाजी याकूब कुरेशी का विवादित बयान, 'RSS-BJP पावर में आई तो बंद हो जाएगी अजान', देखें वीडियो