ट्रेन में महिला के साथ हुई ‘गंदी हरकत’, हेल्पलाइन पर कॉल की तो हंसने लगे अफसर

0

मुंबई की एक 22 साल की लड़की ने लोकल ट्रेन में अपने साथ गुजरे एक कड़वे अनुभव का दुनिया के साथ साझा किया है। इस लड़की का नाम पूजा नायर है। कुछ दिन पहले ये लड़की मुंबई लोकल ट्रेन से सफर कर रही थी, लेकिन इस लड़की के साथ जो हुआ वो बेहद हैरान करने वाला है, और ये घटना महिला सुरक्षा को लेकर हमारा समाज, हमारी एजेंसियां कितनी सजग हैं इसकी भी पोल खोलती है। पूरी घटना को फेसबुक पर लिखते हुए लड़की बताती है कि दोपहर का वक्त था, वो अपने एक दोस्त के साथ लेडीज कम्पार्टमेंट में बैठी हुई थी, तभी उसने देखा कि अगले कोच से ही लोहे के रॉड की जालियों से एक शख्स एक उसके बगल में मौजूद एक दूसरी पैसेंजर की ओर इशारा कर रहा है। अचानक से इस लड़की ने मोबाइल से उख शख्स को देखा, उसने देखा कि कोच से ही वो शख्स पूजा पर चिल्ला रहा था और उसे गालियां दे रहा था। इस हरकत को देखकर ये लड़की जरा भी नहीं डरी और उसे देखती रही, उसे ये उम्मीद थी कि कुछ देर में ये शख्स अपनी नजरें हटा लेगा, लेकिन उस शख्स को जरा भी डर नहीं लगा।

इसे भी पढ़िए :  एनकाउंटर में मारे गए SIMI के आंतकी, सीएम शिवराज ने कहा होगी जांच, देखें वीडियो

इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तभी लड़की ने देखा कि उस बेशर्म ने अपने पैंट का जिप खोल लिया, और अपने प्राइवेट पार्ट को बाहर निकाल लिया और लड़की की ओर देखकर मास्टरबेट करने लगा। लड़की ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘तबतक मैने देखा कि उसने अपना हाथ नीचे किया, अपने लिंग को बाहर निकाला, मुझे देखा और मास्टरबेट करने लगा।’ लड़की ने इस घटना के बाद अपने साथ चल रही एक पैसेंजर को महिला हेल्पलाइन में कॉल करने को कहा, लेकिन हेल्पलाइन में फोन रिसीव करने वाले शख्स का रवैया और भी हैरान करने वाला था। लड़की ने पूरी डिटेल फोन पर बताई, ट्रेन तब कांदिवली पहुंचने वाली थी। लड़की लिखती है, ‘ मैने कम्पार्टमेंट, टाइम, सभी कुछ उसे बताया, लड़की ने उसे ये भी बताया कि खुद आरोपी ने उसे बताया कि वो क्या कर रहा है, लेकिन पूरी बात सुनकर हेल्पलाइन पर फोन रिसीव करने वाला शख्स ठहाके मारकर हंसने लगा।’

इसे भी पढ़िए :  जयपुर-आगरा हाईवे पर कोहरे की वजह से आपस में टकराईं 30 गाड़ियां, 1 की मौत

Source: Jansatta