मैडम तुसाद म्यूजियम में छा गई मधुबाला

0
मैडम तुसाद म्यूजियम में छा गई मधुबाला

खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की मोम की मूर्ति अब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएगी। इस मूर्ति को मुगलेआजम में निभाए उनके अनारकली के किरदार के रूप में तैयार किया गया है।

बताया जा रहा है कि इसे तैयार करने के लिए कई महीनों तक रिसर्च हुई। इसमें मधुबाला के परिवार के लोगों से भी मुलाकात और बातचीत की गई। परिवार के जरिये मिलीं मधुबाला की तस्वीरों और वीडियो का काफी रिसर्च करने के बाद यह मूर्ति तैयार हुई है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों के सपोर्ट करने पर MNS ने किया करण जौहर के ऑफिस के बाहर प्रर्दशन

इस पर मधुबाला की बहन मधुर बृज ने बताया कि इस मूर्ति से मधुबाला के प्रशंसकों को उनकी सुंदरता से एक बार फिर रूबरू होने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार का फैसला, पाकिस्तानी कलाकारों का वीजा नहीं होगा रद्द

मधुबाला का ये स्टेचू उनकी फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की अनारकली से इंस्पायर्ड है। इस फिल्म में अनारकली का किरदार बहुत मशहूर हुआ था और इसलिए आज उनके वैक्स स्टेचू में भी उसी रूप को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नए साल में सोनाक्षी सिन्हा तलाक़शुदा बॉयफ्रेंड से करेंगी सगाई! पिता शत्रुघ्न सिन्हा खफा

Click here to read more>>
Source: NBT