गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन रोके जाने से 31 बच्चों की मौत

0

गोरखपुर के बीआरडी (बाबा राघव दास) मेडिकल कॉलेज में पिछले 48 घंटे में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप होने की वजह से 31 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक मरीज बेहोशी की हालत में हैं।

जिलाधिकारी राजीव राउतेला ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, ‘बकाया राशि का भुगतान नहीं होने की वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई थी। हालांकि हमने सप्लायर्स से ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रखने की अपील की है।’

इसे भी पढ़िए :  जयललिता बीमार, राज्य में उप-मुख्यमंत्री की मांग तेज, कौन बनेगा तमिलनाडु का डिप्टी सीएम?

हालांकि अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई मौत को खारिज कर रहा है। अस्पताल का कहना है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं बल्कि चिकित्सकीय कारणों से हुई है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अभी भी 50 मरीज बेहोशी की हालत में हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘दंगल’ की कामयाबी से खुश है अखिलेश यादव, ‘सुल्तान’ ने भी रखी थी लाज

अखिलेश ने कहा, ‘गोरखपुर मे ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की दर्दनाक मौत, सरकार ज़िम्मेदार। कठोर कार्यवाही हो, 20-20 लाख का मुआवज़ा दे सरकार।’

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज: हॉस्पिटल को ऑक्सीजन सप्लाई बंद करने वाला कंपनी मालिक गिरफ्तार
Click here to read more>>
Source: NBT