दिल्ली में खुलेगा मैडम तुसाद म्यूजियम, बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ ले सकेंगे सेल्फी

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनियाभर के प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम दिल्ली में रीगल सिनेमा की इमारत में अपना एक संग्रहालय(म्यूजियम) स्थापित करेगा। अधिकारियों ने बुधवार(23 नवंबर) को यह जानकारी दी।

विश्व का सबसे अनूठा संग्रहालय में से एक मैडम तुसाद बीते 250 सालों से मोम के पुतले बनाने के लिए मशहूर है। अब लोगों की पीएम मोदी, महानायक अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के साथ सेल्फी लेने की ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  बुझदिली या बहादुरी! बेजुबान तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला, तमाशा देखता रहा वन विभाग और पुलिस

मैडम तुसाद संग्रहालय का संचालन करने वाले मर्लिन एंटरटेनमेंट्स के उच्चाधिकारी ने एक बयान में बताया कि मैडम तुसाद का 22वां स्टूडियो जल्द ही दिल्ली में खुलेगा।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर में अशांति की आशंका, जुम्मे की सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध, कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि जब हमने संग्रहालय में अमिताभ बच्चन का मोम का पुतला रखा, तबसे हमने देखा कि मैडम तुसाद की लोकप्रियता भारतीय दर्शकों के बीच काफी बढ़ गई। ऐसे में देश की राजधानी के दिल में स्थाई केंद्र का विचार बहुत उपयुक्त लगा।

इसे भी पढ़िए :  मदरसे से फेंके गए पत्थर, जम कर हुआ बवाल

इस म्यूजियम के दिल्ली स्टूडियो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के पुतले मौजूद होंगे। संग्रहालय दिल्ली के कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा के पास ही स्थापित किया जाएगा और 2017 के बीच में ही इसका उदघाटन होगा।