अली अनवर को जदयू ने संसदीय दल से किया निलंबित

0
अली अनवर को जदयू ने संसदीय दल से किया निलंबित

जदयू ने भाजपा के साथ पार्टी के गठबंधन की आलोचना करने वाले अपने राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की वजह से आज रात संसदीय दल से निलंबित कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर हादसा योगी सरकार की लापरवाही से हुआ,सीएम दें इस्तीफा : गुलाम नबी आजाद

पार्टी के प्रवक्ता के सी त्यागी ने सोनिया पर जदयू में असंतोष का फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर जदयू के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप कर अतिक््रुमण का प्रयास करने का आरोप भी लगाया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरियों के घाव पर मरहम लगाने के लिए केंद्र के साथ साथ विपक्षी पार्टियां भी आगे आए: महबूबा

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK