अमित शाह की नजरे अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर

0
अमित शाह(फ़ाइल पिक्चर )

अमित शाह कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर आज बेंगलुरू पहुंचे अगले साल होने वाले चुनाव पर अपना और पार्टी का रुख साफ करते हुए कहा कि वे कर्नाटक दौरे पर आए हैं, ताकि 2018 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को दिशा मिल सके। अपने संक्षिप्त भाषण में “भारत माता की जय” के नारों के बीच, शाह ने कहा, “भाइयों और बहनों, मेरे पास आज कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, सिवाय- अब की बार, भाजपा सरकार।”

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस की दलित कॉन्फ्रेंस में घमासान, गायक हंसराज हंस ने किया जमकर हंगामा

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “विजयरथ”, उत्तर में पूरे देश को जीतने के बाद अगले साल कर्नाटक पहुंचेगा। “और जब पीएम मोदी का विजय रथ यहां पहुंचेगा, मुझे पूरा भरोसा है कि कर्नाटक में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।”

इसे भी पढ़िए :  पैसे ना मिलने पर सांसद का ब्रीफ़केस छोड़कर भाग गए चोर

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran