चीनी कर्मचारीयों द्वारा भारतीयों से दुर्व्यवहार के खिलाफ सुषमा स्वराज ने लिया एक्शन

0
चीनी कर्मचारीयों द्वारा भारतीयों से दुर्व्यवहार के खिलाफ सुषमा स्वराज ने लिया एक्शन

चीनी कर्मचारियों द्वारा भारतीय यात्रीयों के साथ किये गए दुर्व्यवहार की शिकायत पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने संज्ञान लेते हुए बाद यह मामला चीनी विदेश मंत्रालय के शंघाई विदेश मामलात कार्यालय और पुदोंग हवाईअड्डा प्राधिकरण के समक्ष उठाया है। एक भारतीय यात्री ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि  शंघाई पुदोंग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक चीनी एयरलाइन के कर्मचारियों के द्वारा भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  इराकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के 250 आतंकियों को मार गिराया

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार रात कहा कि इसी बीच, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि संबंधित सामग्री और हवाईअड्डे की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पाया गया कि घटना से जुड़ी खबरें तथ्यों के अनुरूप नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने भारत को चेताया, सिक्किम से सेना हटाओ, तभी शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘एयरलाइन के कर्मचारियों ने तो शानदार सेवा दी.’ इससे पहले मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी असोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने सुषमा को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने देखा कि विमान से व्हीलचेयर यात्रियों को निकालने के लिए बने निकास द्वार पर कर्मचारी (ग्राउंड स्टाफ) भारतीय यात्रियों का अपमान कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  उफ ये क्या हुआ! न्यूज़ चैनल पर आधे घंटे तक चली पॉर्न फिल्म, लोग देखकर रह गए दंग

Click here to read more>>
Source: ndtv india