उफ ये क्या हुआ! न्यूज़ चैनल पर आधे घंटे तक चली पॉर्न फिल्म, लोग देखकर रह गए दंग

0
CNN
प्रतिकात्मक इमेज

विश्व प्रसिद्ध चैनल CNN पर बहुत से इतनी बड़ी गलती हो सकती है ऐसी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल थैंक्सगिविंग नाइट पर जब अमेरिकी दर्शकों ने एंथनी बर्ड्न्स का शो देखने के लिए सीएनएन चैनल चलाया तो स्क्रीन पर पॉर्न मूवी चल रही थी। और ये मूवी 30 मिनट तक चलती रही और चैनल में किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। हालांकि यह प्रोग्रामिंग की गलती बताई जा रही है लेकिन लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि इसे सुधारने में आधा घंटा क्यों लगा?

इसे भी पढ़िए :  शक्तिशाली तूफान 'हार्वे' का आज अमेरिका से टकराने की आशंका

चैनल की इस गलती से सिर्फ बोस्टन के दर्शक प्रभावित हुए। खबरों के मुताबिक ऐसा न्यू जर्सी के केबल टीवी प्रोवाइडर आरसीएन की गलती की वजह से हुआ। हालांकि बोस्टन में आरसीएन के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर जेफ कार्लसन ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, और अभी तक यह नहीं पाया गया है कि बोस्टन में आधे घंटे तक सीएनएन पर पॉर्न चली।

इसे भी पढ़िए :  चीन की उड़ेगी नींद, अमेरिका से 145 हॉवित्जर तोपों के लिए हुई डील

इस बीच सीएनएन ने प्रोग्रामिंग में हुई इस गड़बड़ी के लिए आरसीएन को जिम्मेदार ठहराया है। सीएनएन ने आधे घंटे तक आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के लिए आरसीएन से जवाब मांगा है।

सबसे पहले एक दर्शक ने ट्वीट कर पूछा ‘क्या बोस्टन में किसी और ने भी सीएनएन पर पॉर्न देखी?’ इस पर आरसीएन की तरफ से सब कुछ ठीक है का जवाब आया, और किसी शिकायत नहीं मिलने की बात काही। लेकिन जब अगले दिन रिपोर्ट वायरल हुई तो आरसीएन ने शिकायतकर्ता को कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत है तो वह डायरेक्ट मैसेज में अपना अड्रेस बताएं। ताकि उनके घर पर आकर प्रोग्रामिंग में आ रही दिक्कत को दूर किया जा सके।

इसे भी पढ़िए :  मात्र 18 साल था म्यूनिख का हमलावर, देखें तस्वीर