शुल्क मुक्त चीनी के और आयात की सरकार की कोई योजना नहीं: पासवान

0
राम विलास पासवान(फ़ाइल पिक्चर)

केंद्रीय खाद्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को कहा की देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए अभी शुल्क मुक्त चीनी के और आयात की सरकार की कोई योजना नहीं है। अक्टूबर से शुरू होने जा रहे अगले सीजन में चीनी की पर्याप्त आपूर्ति और कीमत में स्थिरता सुनिश्चित करने के क्रम में सरकार ने गन्ना मिलों को पेराई जल्द शुरू करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  रिजर्व बैंक का अलर्ट: जांच-परख कर ही लें 500 और 1000 के नोट, नकली नोटों का चल रहा है खेल

पासवान ने कहा कि कीमतें स्थिर हैं और आने वाले त्योहारी मौसम में भी इनके स्थिर बने रहने का अनुमान है। पिछले महीने सरकार ने सस्ते आयात पर लगाम लगाने के लिए चीनी पर आयात शुल्क को 50 फीसद बढ़ा दिया था। पासवान ने कहा, ‘मांग के अनुरूप घरेलू स्तर पर पर्याप्त चीनी है।’

इसे भी पढ़िए :  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही लाने जा रहा है 50 रुपए का नया नोट, पुराने नोटों का भी रहेगा चलन

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran