सृजन घोटाले के आरोपी महेश मंडल की मौत

0

बिहार में कथित करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले में गिरफ्तार नाजिर महेश मंडल की रविवार रात भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी है। दरअसल महेश मंडल कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  जब बिना इंटरनेट चिप से पेट्रोल की चोरी हो सकती है तो EVM से क्यों नहीं- अखिलेश

कैंसर के चलते महेश मंडल की किडनी खराब हो गई थी जिससे उनकी मौत हो गई। सृजन घोटाले में आरोपी नाजीर महेश मंडल को 15 अगस्त को सृजन घोटाले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  साइकिल की सवारी के लिए दिल्ली में दंगल, अपने समर्थकों के साथ चुनाव आयोग पहुंचे मुलायम

बिहार के इस कथित करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले को अफसरों, कर्मचारियों, बैंकों और सृजन की मिलीभगत से साल 2009 से अंजाम दिया जा रहा था। इस घोटाले में जिला कल्याण कार्यालय में तैनात आरोपी नाजिर महेश मंडल को 15 अगस्त की शाम कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  दसवें दिन भी जारी रही ओला-उबर की हड़ताल, 28 को होगी सुनवाई

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK