बीएसपी के पोस्टर में मायावती और अखिलेश साथ-साथ

0

27 अगस्‍त को पटना में लालू प्रसाद यादव की राजद ने विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से एक बड़ी रैली का आयोजन कर रखा है। इसमें बड़े विपक्षी नेताओं की जुटान एक मंच पर तय है। इस रैली में अखिलेश यादव भी शिरकत करने पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में बीएसपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्‍टर जारी किया है।


इसमें मायावती के साथ पहली बार अखिलेश यादव का फोटो भी दिख रहा है। हालांकि मायावती इस रैली में नहीं पहुंचेंगी लेकिन बीएसपी के वरिष्‍ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  SC ने गुजरात में मुठभेड़ों में मौतों की जांच का समय सीमा बढ़ाया

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS