रिटेल लोन को प्रोत्साहित करने के लिए SBI ने दी भारी छूट

0
रिटेल लोन को प्रोत्साहित करने के लिए SBI ने दी भारी छूट

रिटेल लोन को प्रोत्साहित करने के लिए देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कई रिटेल लोन्स पर प्रोसेसिंग फी में भारी छूट दी है। यह फी माफी दूसरे बैंकों के होम लोन्स को टेकओवर करने पर मिलने वाली छूट के अतिरिक्त है।

इसे भी पढ़िए :  मिनिमम बैलेंस से कम बैलेंस होने पर पैसे काटने के नियम को लेकर पुनर्विचार कर रहा SBI

बैंक ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि कार लोन, पर्सनल गोल्ड लोन और दूसरे पर्सनल लोन्स पर प्रोसेसिंग फी में 100 फीसदी तक छूट दी जाएगी। यह बैंक द्वारा घोषित ‘त्योहारी उत्सव’ योजना का हिस्सा है। कार लोन्स पर प्रोसेसिंग फी उन ग्राहकों की माफ की जाएगी जो 31 दिसंबर 2017 तक अप्लाई करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  IND-PAK मैच के दौरान VIP लौबी में दिखे माल्या, मीडिया पर भड़ककर बोले- टीम इंडिया को चीयर करता रहूंगा

इसके अलावा बैंक ने 31 अक्टूबर 2017 तक के लिए पर्सनल गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग में 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। 30 सितंबर 2017 तक ग्राहक ‘एक्सप्रेस क्रेडिट’ पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फी में 50 फीसदी की छूट प्राप्त कर सकते है।

इसे भी पढ़िए :  SBI के बाद अब और किस-किस बैंक ने घटाई ब्याज दरें जानें यहां

Click here to read more>>
Source: nbt