ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार

0

गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके पास से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो पासबुक, एक एटीएम कार्ड और 3 सिम कार्ड बरामद बरामद किया गया है। पकड़े गए लुटेरों का नाम आशू चौधरी, हिमांशु शरण, हर्ष चौधरी, विराट चौधरी और मोहित चौधरी है। गाजियाबाद के एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया ये पांचों लुटेरें उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले है।

इसे भी पढ़िए :  आसाराम ने जमानत के लिए कोर्ट में जमा कराए नकली दस्तावेज, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

एसपी सिटी ने बताया ये पांचों अभियुक्त की गिरफ्तारी उस समय हुई जब मुखबिर की सूचना पर कविनगर पुलिस ऑनलाइन ठगी करने आशू को उसके साथी के फ्लैट संख्या- 212 औद्योगिक क्षेत्र पाण्डव नगर में दबिश डालकर गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़िए :  ओम पुरी की न्यूड बॉडी और सिर पर चोट से उठे सवाल, हादसा और हत्या दोनों एंगल से होगी जांच

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया ये पांचों अभियुक्त फर्जी कॉल सेंटर / ऑनलाइन वेबसाइट पर लिंक / एड डालकर एवं पेटीएम वॉलेट व बैंक के फर्जी खातों के द्वारा रुपयों की ठगी करते थे।

इसे भी पढ़िए :  राशन कार्ड पर अखिलेश की फोटो से मचा बवाल, CM बोले- काम किया है तो प्रचार भी करूंगा