डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ रेप मामले में फैसले से पहले पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट

0

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ साध्वी के यौन शोषण के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत शुक्रवार यानी 25 अगस्त को फैसला सुनाएगी लेकिन इस फैसले से पहले पंजाब और हरियाणा से बाबा राम रहीम के लाखों समर्थक पंचकूला में जमा गए हैं। पंचकूला पहुंचते ही बाबा के भक्तों ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं कि अगर फैसला बाबा राम रहीम के खिलाफ आया तो वो अपनी जान भी दे देंगे। इसे देखते हुए पंजाब और हरियाणा की सरकार भी अलर्ट है। पूरे पंचकूला शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और शहर में धारा 144 लगा दी गई है। शुक्रवार तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा मे भी मनचलों की आएगी आफत, ऑपरेशन दुर्गा शुरू

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK