लालू यादव की ‘भाजपा भगाओ रैली’ में शिरकत को लेकर कांग्रेस में असमंजस, गुलाम नबी आजाद कर सकते हैं शिरकत

0
लालू यादव की 'भाजपा भगाओ रैली' में शिरकत को लेकर कांग्रेस में असमंजस, गुलाम नबी आजाद कर सकते हैं शिरकत

आरजेडी नेता लालू यादव की ‘भाजपा भगाओ रैली’ में शिरकत को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस रैली में सोनिया गांधी या राहुल गांधी के भाग लेने की संभावना अब नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब सरकार का बड़ा एलान, माफ किया किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज

फिलहाल लालू की इस रैली में कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद के प्रतिनिधित्व करने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आरजेडी और उसकी रैली को समर्थन दे रही है लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी या उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हिस्सा लेने की संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में मोदी को घेरेंगी सोनिया गांधी

एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि, ‘‘कांग्रेस आरजेडी का समर्थन करती है और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद 27 अगस्त को पटना में आयोजित लालू प्रसाद की रैली में हिस्सा लेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  चक्रवाती तूफान 'वरदा' से थमीं चेन्नई की रफ्तार, अबतक 2 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Click here to read more>>
Source: ndtv india