आरजेडी की “देश बचाओ, बीजेपी भगाओ” रैली आज, अखिलेश करेंगे संबोधित

0
आरजेडी की "देश बचाओ, बीजेपी भगाओ” रैली आज, अखिलेश करेंगे संबोधित

पटना के गांधी मैदान में आरजेडी की “देश बचाओ, बीजेपी भगाओ” रैली को लेकर पटना में तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस रैली के माध्यम से लालू और उनका परिवार केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

इस रैली में मायावती और सोनिया गांधी शिरकत नहीं कर रही है। हालांकि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को रैली में शामिल होने के लिए भेजा है। हालांकि सबकी निगाहें शरद यादव पर है। अगर वो लालू के मंच पर दिखे तो जेडीयू से उनका पत्ता साफ होना तय है।

इसे भी पढ़िए :  अंतरराज्‍यीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं ममता बनर्जी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस रैली में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा सीपीआई के डी. राजा और डीएमके के टी.के.एस इलानगोवान भी शामिल होंगे, तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रैली में दिखेंगे।

इसे भी पढ़िए :  दरिंदगी: 2 महिला टीचर्स 6 साल की बच्ची के साथ करती थी अप्राकृतिक यौनाचार

लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे है। रैली को लेकर पूरा पटना पार्टी के हरे रंग के बैनर और पोस्टर से पटा हुआ है। शहर में कई जगह तोरणद्वार लगाए गए है। लालू और तेजस्वी के बड़े-बड़े होर्डिंग्स से पटना रंगा नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  हिरासत में लिए गए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के स्टिंग ऑपरेशन करने वाले मैथ्यु सैमुअल

लालू प्रसाद यादव द्वारा आयोजित जन रैली को संबोधन समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।

Click here to read more>>
Source: aaj tak