डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से निकाली गईं 18 लड़कियां

0

हरियाणा के सिरसा में अधिकारियों ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में स्थित शाही बेटियां आश्रम से 18 नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाला। इनका चिकित्सकीय परीक्षण होगा। सिरसा के उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया, “सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 18 वर्ष तक की उम्र की 18 लड़कियों को डेरा मुख्यालय से बाहर निकाला गया। अभी ये लड़कियां बाल संरक्षण अधिकारी की निगरानी में हैं और बाद में उन्हें विभिन्न जगहों पर स्थित बाल संरक्षण संस्थाओं में भेज दिया जाएगा।”

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम दोषी करार- डेरा समर्थकों की हिंसा से अबतक 30 की मौत, चार राज्यों में दहशत का डेरा, हिरासत में 1000 उपद्रवी

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK