राम रहीम दोषी करार- डेरा समर्थकों की हिंसा से अबतक 30 की मौत, चार राज्यों में दहशत का डेरा, हिरासत में 1000 उपद्रवी

0

सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 15 वर्ष पुराने बलात्कार के एक मामले में शुक्रवार को दोषी करार दिया। न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय डेरा प्रमुख को बलात्कार का दोषी ठहराते हुए कहा कि राम रहीम की सजा का ऐलान 28 अगस्त को किया जाएगा। राम रहीम को सात वर्ष के कारावास से लेकर अजीवन कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र का निर्देश राम रहीम को रेप का दोषी करार देने वाले जज को दें पुख्ता सुरक्षा

राम रहीम को दोषी करार दिए जाते ही उनके समर्थक हिंसक हो गए। कई वाहनों को आग लगा दी गई। हिंसक भीड़ ने कई चैनलों की ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस हिंसा में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  पति ने किया पत्नी के साथ घोर अन्याय, जानकर चौंक जाएंगे आप

अधिकारियों ने कहा कि चारों तरफ जमकर तबाही मचाई गई कई जगह आगजनी की गई। वहीं, पंजाब और हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के चलते 445 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी। एस। संधु ने आज रात कहा कि पंचकूला में भड़की हिंसा के बाद करीब 1000लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  डेरा प्रमुख राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आज

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK