भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, रेड अलर्ट जारी

0
भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से लगातार भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जगह-जगह रास्ते टूटे हुए है और वहीं मैदानी जिले हरिद्वार की नदियां उफान पर है। लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के मथाना गांव में बाढ़ जैसे हालात बन रहे है। यहां सोनाली नदी में ज्यादा पानी आ जाने की वजह से खेतों के तटबंध का लगभग 15 मीटर का हिस्से में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  गंगा नदी को गंदा करने पर हो सकती है 7 साल की सजा, भरना पड़ सकता है 100 करोड़ का जुर्माना

प्रशासन और SDRF की टीम भी सभी जरूरी व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंच गई है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो नदियों के पानी को रिहायशी इलाकों में जाने से रोकना काफी मुश्किल हो जाएगा। साथ ही बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम की यात्रा भारी बारिश की वजह से पिछले 2 दिनों से बाधित है। यात्रा के लिए जाने वाले मार्ग पर पहाड़ टूटने का खतरा है। लामबगड़ में भूस्खलन के चलते गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है, जिसके चलते यात्री पैदल ही अपना सफर पूरा कर रहे है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी ने खुद को बताया श्रवण कुमार, कहा- उत्तराखंड को बदल दूंगा

अगले 48 घंटे तक उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ख़ासतौर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चमोली जिले को अलर्ट पर रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  खांटी राजनीति - उत्तराखंड में उत्तराखंड के रावत को कैसे मात देंगे मोदी ?

Click here to read more>>
Source: aaj tak