प्रद्युम्न हत्याकांड : रेयान स्कूल ने नहीं माना पुलिस और हाई कोर्ट की गाइडलाइंस, आरटीआई से हुआ खुलासा

0
: रेयान स्कूल ने नहीं माना पुलिस और हाई कोर्ट की गाइडलाइंस, आरटीआई से हुआ खुलासा

गुरुग्राम के रेयान स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल की सुरक्षा पर बड़े सवाल उठने के साथ हीं इसी बीच एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है। आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार, अगर स्कूल और स्थानीय प्रशासन पुलिस विभाग के साथ पंजाब और हाई कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करते तो शायद प्रद्युम्न के साथ ऐसा न होता।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में आरएसएस के सह सरसंघचालक को अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

आरटीआई के तहत मिली जानकारी में ये बात सामने आई है कि गुरुग्राम रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के पास प्राइवेट स्कूलों में चलने वाली बसों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यहां तक कि अथॉरिटी को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि ये बसें चलने की स्थिति में है या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  उमा भारती ने बीजेपी विधायक की लगाई फटकार, कहा- 'चुल्लू भर पानी में डूब मरो'

इस संबंध में हरिंदर ढींगरा नाम के व्यक्ति ने आरटीआई के जरिए ये सूचना मांगी थी। जिसके मुताबिक, स्कूल बसों पर चलने वाले ड्राइवर और कंडक्टर के वेरिफिकेशन का भी कोई रिकॉर्ड गुरुग्राम रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने नहीं ली है एक भी छुट्टी

आपको बता दें कि स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को बसों का इंस्पेक्शन फॉर्म भरना होता है। ये फॉर्म स्कूल रिकॉर्ड में भी मौजूद रहते है। लेकिन रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास बसों की ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

Click here to read more>>
Source: aaj tak