हरियाणा में आम जनों के मिज़ाज को पढ़ने के लिए बीजेपी ने कराया सर्वे

0
हरियाणा में आम जनों के मिज़ाज को पढ़ने के लिए बीजेपी ने कराया सर्वे

हरियाणा में बीजेपी सरकार ने आम जनों के मिज़ाज को परखने के लिए एक आंतरिक सर्वे कराया है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी और आरएसएस ने हरियाणा की सभी विधान सभा सीटों और लोक सभा सीटों के लिए एक सर्वे करा रही है और अभी तक मिले नतीजे संगठन के लिए संतोषजनक नहीं रहे है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक हरियाणा मे दो सर्वे हो चुके है। हरियाणा की कुल 90 विधान सभा सीटों में से फिलहाल 47 पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं राज्य की 10 लोक सभा सीटों में से सात पर बीजेपी काबिज है।

इसे भी पढ़िए :  16 वर्षीय आदिवासी लड़की जाएगी ऑक्सफोर्ड में पढ़ने

हरियाणा में साल 2014 में विधान सभा चुनाव हुए थे। राज्य में पहली बार बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायी थी। मनोहर लाल खट्टर को राज्य का सीएम बनाया गया। लेकन सत्ता खट्टर को रास नहीं आ रहा है। उनके पहले तीन साल में हरियाणा तीन बार बड़े विवाद का शिकार हुआ। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा और बलात्कार, संत रामपाल की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद हुई हिंसा, लूटपाट और हत्या को लेकर खट्टर सरकार विपक्ष की आलोचना के निशाने पर रही है। लेकिन सीएम खट्टर ने हर बार इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  आज 3 बजे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जारी करेंगे चुनावी घोषणापत्र, पढ़िए क्या हो सकता है खास ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनता का मिजाज भांपते हुए बीजेपी आधे सांसदों को टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को मौका दे सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सीसीटीवी में कैद हुई अकाली नेता की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

Click here to read more>>
Source: jansatta