जेडीयू ने दी शरद यादव को जल्द से जल्द ‘लालटेन’ पकड़ने की नसीहत

0
जेडीयू ने दी शरद यादव को जल्द से जल्द ‘लालटेन’ पकड़ने की नसीहत

जेडीयू ने अपनी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को जल्द से जल्द लालटेन पकड़ने की नसीहत दी है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, ‘चुनाव आयोग ने शरद यादव को जेडीयू मानने के दावे को अमान्य कर दिया है। जिससे अब उन पर राज्यसभा सदस्यता खारिज होने का भी खतरा मंडरा रहा है। मेरी यह सलाह है कि उन्हें जल्द से जल्द ‘लालटेन’ पकड़ लेना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शरद यादव ने राजनीति में जो संगति की थी, उसका असर चुनाव आयोग में दिखाई पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  दैनिक जागरण के बाद एक और बड़े अखबार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, EC ने भेजा नोटिस

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, ‘शरद जब से आरजेडी सुप्रीम लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के ‘पॉलिटिकल अंकल’ बने है और जब उनकी निगाह इस बात पर गई कि जब लालू सपरिवार जेल जाएंगे तब हम उनकी संपत्ति के ‘कस्टोडियन’ बनेंगे, उसके बाद से राजनीति में इनकी दुर्गति शुरू हो गई है।’

इसे भी पढ़िए :  जदयू नेताओं की बैठक जारी

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में शरद यादव ने दावा किया था कि उनकी पार्टी जनता दल (यू) है, जिसे चुनाव आयोग ने अमान्य करार दिया। अब राज्यसभा सचिवालय द्वारा राज्यसभा की सदस्यता के संबंध में भी नोटिस जारी किया गया है, जिससे अब तो उनकी सदस्यता भी खारिज होने का खतरा है।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत का कत्ल! अस्पताल ने नहीं दिया स्ट्रेचर, बीमार पति को जमीन पर घसीटकर लाई पत्नी

Click here to read more>>
Source: ndtv india