मुझे बस पांच साल दें, मैं पंजाब को पटरी पर ले आउंगा: अमरिन्दर

0

दिल्ली
पंजाब से भ्रष्टाचार और मादक पदाथरें का खात्मा करन के लिए ‘संकल्पबद्ध’ होने का दावा करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिन्दर सिंह ने आज लोगों से उन्हें ‘‘पंजाब को फिर से प्रगति के पथ पर लाने के लिए महज पांच साल’’ देने को कहा।

यहां ‘हल्के विच कैप्टन’ कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ‘‘ दूसरे लोगों की तरह मैं 25 साल नहीं मांग रहा हूं. मुझे बस पांच साल दीजिए और मैं सुनिश्चित करूंगा कि पंजाब अपनी खोई हुई चमक वापस हासिल कर ले।’’ अमरिन्दर ने कहा कि वह ‘‘एक समयबद्ध तरीके से इस राज्य को भ्रष्टाचार और मादक पदाथरें से मुक्त करने के लिए’’ प्रतिबद्ध हैं और यदि प्रकाश सिंह बादल दोषी पाए जाते हैं तो वह उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  जलपाईगुड़ी में गाय चोरी के संदेह पर भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीट कर मार डाला

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों को याद दिलाया कि कैसे उन्होंने अपनी सरकार के दौरान पंजाब लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष रवि सिद्धू को ‘रंगे हाथ’ पकड़ा था और सिद्धू इस मामले में अब भी सजा काट रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: पुंंछ में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, बोले-इंडियन आर्मी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं

उन्होंने अपने पूर्व के बयान को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि सतलुज-यमुना लिंक मामले पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय इस राज्य के खिलाफ जाता है तो पंजाब में कांग्रेसी विधायक सामूहिक इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि वे ‘‘हमारे जल को बचाने के लिए’’ जनता से नया जनादेश मांगेंगे।

इसे भी पढ़िए :  15 अगस्त को AAP में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम प्रत्याशी नहीं, होंगे स्टार प्रचारक!