उत्तरप्रदेश में फिर हुआ गैंगरेप, हापुड़ में मासूम के साथ बलात्कार, चार अरेस्ट

0

दिल्ली
खेड़ा गांव में चार साल की एक दलित बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण रंजन ने कहा कि शुक्रवार की रात घटी घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई में देरी के आरोपों को भी खारिज किया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के आटो, टैक्सी चालक राजनाथ से मिले

पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने कहा, ‘‘लड़की के पिता द्वारा 100 नंबर पर फोन करने के 10 मिनट के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी को सूचित किया गया और वह तुरंत वहां पहुंचा।’’ अधिकारियों के चलते पीड़िता को समय पर चिकित्सा सुविधा मिली।

इसे भी पढ़िए :  सहारनपुर हिंसा: 1 की मौत, 3 FIR दर्ज, 24 गिरफ्तार

मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराई गई लड़की की हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि लड़की के पिता ने कहा कि उन्हें रात 11:45 बजे लड़की मिली और पुलिस कई घंटे बाद आई। बच्ची को कल सुबह 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रॉली बैग में मिली अर्द्धनग्न महिला की लाश

पुलिस ने कहा कि इस घटना में केवल एक आरोपी शामिल था और यह सामूहिक बलात्कार का मामला नहीं है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कल एनएच-24 जाम कर दिया था।