2 लोगों की मौत की वजह बना टचस्क्रीन मोबाइल!

0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाबा हरिदासनगर इलाके में पति ने पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसके पास टचस्क्रीन वाला मोबाइल फोन था। उसने जब पत्नी के हाथ में मोबाइल देखा तो उसे गोली मार दी, फिर खुद गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़िए :  पुलिसकर्मी पर रेप का केस दर्ज, बीवी ने दी गवाही

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि, गोपालनगर के ई-ब्लॉक में एक व्यक्ति ने पहले पत्नी क गोली मारी और फिर खुद भी गोली मार लिया है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय जगवीर और 36 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से एक टचस्क्रीन मोबाइल को लेकर झगड़ा चल रहा था। यह फोन अनीता ने कुछ समय पहले लिया था। जगवीर को अनीता के पास यह मोबाइल पसंद नहीं था। इस बारे में उसने पहले भी कई बार अनीता का आगाह किया था। शुक्रवार को झगड़ा इतना बढ़ा कि जगवीर ने अनीता को गोली मार दी और खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़िए :  ठगे गए धोनी के फैंस, एक जालसाज़ ने लगाया करोड़ों का चूना