एयर इंडिया का खास ऑफर, 5 हजार रु में कहीं भी जाएं और वापस भी आएं

0

एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया की तरफ से रविवार (24 जुलाई) को नई स्कीम लॉन्च की गई है। इस स्कीम में एक ही दिन के लिए कहीं जाने और उसी दिन वापस आने वालों के लिए खास ऑफर है। इसमें सेम डे को डिपार्चर और रिटर्न करने वाले के लिए टिकट सस्ते कर दिए गए हैं। ऑफर में लगभग सभी बड़े शहरों को जोड़ा गया है। इस ऑफर से उन लोगों को फायदा होगा जो एक ही दिन में कहीं जाकर काम खत्म करके वापस आना चाहते हैं। यह खासकर बिजनेसमैन लोगों के लिए है। घूमने फिरने वालों के लिए इस स्कीम का कोई मतलब नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  एयरटेल देगा अब जियो को कड़ी टक्कर, एयरटेल ने भी शुरू किए 8 से लेकर 399 रुपये तक के प्लान

ऑफर में दिल्ली से मुंबई जाने-आने की टिकट 10 हजार रुपए कर दी गई है। ऐसे में बाकी एयरलाइंस से तुलना की जाए तो लगभग 3 हजार रुपए बचाए जा सकते हैं। साथ ही कई जगहों पर तो आप 5 हजार रुपए में भी जाकर वापस आ सकते हैं। कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलूरू जाने के किराए में भी कमी की गई है।

इसे भी पढ़िए :  UN की रिपोर्ट ने सरकार को दी राहत, भारत का विकास दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान  

क्या है शर्त: इस स्कीम का फायदा उठाने की शर्त बस यही है कि जिस दिन आप जाएंगे उसी दिन AIR INDIA की फ्लाइट पकड़कर आपको वापस आना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया यानी आपने जाने की टिकट कल की करवाई और वापस आप परसों आ रहे हैं तो ऑफर का फायदा आपको नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  वोडाफोन ने पेश किया सबसे धमाकेदार ऑफर, अब सिर्फ 5 रुपये में हर चीज़ अनलिमिटेड!

कब से शुरू: इस स्कीम की शुरुआत 25 जुलाई यानी सोमवार से कर दी जाएगी। स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए www.airindia.in पर जाना होगा। वहीं से टिकट बुक की जा सकती है। 1800 180 1407 पर कॉल करके भी स्कीम के बारे में पता किया जा सकता है।