एयरटेल का मॉनसून सरप्राइज ऑफर, मुफ्त में मिलेगा 30 जीबी डेटा

0
एयरटेल

देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए मॉनसून सरप्राइज ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी 1 जुलाई से तीन महीने तक 30 जीबी 4जी डेटा मुफ्त में देगी। इससे पहले एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों को अप्रैल से जून तक 30 जीबी फ्री डेटा का सरप्राइज ऑफर दिया था। मॉनसून ऑफर के तहत पोस्टपेड ग्राहकों को प्रति महीने के हिसाब से 10 जीबी डेटा तीन महीने तक मिलेगा। एयरेटल की ओर से अपने ग्राहकों को शनिवार को ईमेल कर इस ऑफर की जानकारी दी गई है। यह ऑफर 1 जुलाई से शुरू होगा और अगले तीन महीने तक जारी रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  अब FD से मोटी कमाई करने वाले पर इनकम टैक्स की नजर

इससे पहले एयरटेल ने अप्रैल में तीन महीने के लिए 30 जीबी फ्री डेटा का ऑफर दिया था, जिसे कंपनी ने आगे बढ़ाते हुए मॉनूसन ऑफर का नाम दिया है। कंपनी ने इस ऑफर को ‘मॉनसून सरप्राइज’ का नाम दिया है। इस ऑफर को पाने के लिए कस्टमर्स को 1 जुलाई के बाद माय एयरटेल ऐप पर जाकर क्लेम करना होगा। कंपनी ने यह ऑफर सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों को ही दिया है।

इसे भी पढ़िए :  एयरटेल देगा अब जियो को कड़ी टक्कर, एयरटेल ने भी शुरू किए 8 से लेकर 399 रुपये तक के प्लान

पिछले महीने ही रिलायंस जियो ने धन धना धन ऑफर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वोडाफोन 1 जीबी डेटा रिचार्ज पर 45 जीबी अडिशनल 4जी डेटा का ऑफर पेश किया है। यही नहीं वोडाफोन ने रमजान के मौके पर सुपरडे, सुपरवीक और सुपरनाइट जैसे प्लान्स भी पेश किए।

इसे भी पढ़िए :  ‘मेक इन इंडिया’ महज एक इवेंट मैंनेजमेंट: चिदंबरम