एक हफ्ते में देश की अर्थव्यवस्था धड़ाम, सोना-रुपया और शेयर मार्केट सब बर्बाद!

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

 शेयर

कमजोर वैश्विक रूख के चलते सोना वायदा भाव आज 160 रुपये गिरकर 28,880 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी आपूर्ति के लिए 94 लॉट के कारोबार में सोना वायदा भाव 160 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 28,880 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.67 प्रतिशत घटकर 1,208.20 डॉलर प्रति औंस रहा।

इसे भी पढ़िए :  सभी राज्य 1 जुलाई से GST लागू करने पर सहमत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी पूरे हफ्ते जारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आखिरी कारोबारी दिन 32 पैसे टूटकर 68.12 के स्तर पर बंद हुआ है। इस कमजोरी के बाद रुपया करीब 9 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह के कारोबार की शुरुआत भी 18 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 68.00 के स्तर पर हुई थी। मुद्रा बाजार के जानकारों का मानना है कि इस हफ्ते जारी गिरावट से संभावना बढ़ गई है कि रुपया जल्द डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर को पार कर जाएगा। इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अपनी स्थिति बरकरार रखने में कामयाब रहा लेकिन हफ्ते के आखिरी दिन 32 पैसे की बड़ी गिरावट से हफ्ते के आखिरी दिन रुपया 41 पैसे कमजोर हो गया।

इसे भी पढ़िए :  2000 रुपये के नोट में खोट - देखिए COBRAPOST की खास कवरेज, इस रिपोर्ट को देखकर आप भी 2000 रुपये का नोट लेने से करेंगे इनकार !
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse